Tiger 3: फैंस ने दिया सलमान को दिवाली का तौहफा दो दिन में 100 करोड पार ‘टाइगर 3’, दुनियाभर में मचा तहलका।

‘टाइगर 3’ ने रिलीज होते ही अपने जलवे दिखाना शिरू कर दिया और दूसरे ही दिन Tiger 3 Collection 100 करोड से ज्यादा की कमाई कर शाहरूख खान की ‘जवान’ को पीछे छोडा।

फैंस ने दिया सलमान को दिवाली का तौहफा

सलमान खान के फैंस ने गदर−2 से लेकर जवान तक से दो दिन में ही पानी भरवाते हुए ‘Tiger 3’ की कमाई को 100 करोड पार पहुंचा दिया। दिवाली के मौके पर रिलीज हुई ‘Tiger 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिवाली मनाते हुए ओपनिंग डे पर बड़ा रिकॉर्ड बनाया है, वही दूसरे दिन भी छप्पर फाड कमाई की है। रिलीज वाले दिन ‘Tiger 3’ ने 44.5 करोड़ रूपये का कलैक्शन किया वहीं दूसरे दिन इसने 32.59 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ कुल कमाई 100 करोड़ से अधिक हो गई। और इसका कारण रहा है सलमान खान और दिवाली की छुट्टियां। दिवाली की छुट्टियां अभी भाई दूज 15 नवंबर तक होने के कारण ‘Tiger 3’ के पास कलैक्शन करने का शानदार मौका है।

300 करोड़ बजट की ‘टाइगर 3’ ने कितनी कमाई की, कहां मिली बढ़त और कहां बैठी घुटनों पर, आइए जानते हैं।

Tiger 3 Collection Day 1 or Day 2

YRF की स्टाई यूनिवर्स फिल्म ‘टाइगर 3’ में शाहरूख खान और ऋतिक रोशन के छोटे−छोटे रोल ने चार चांद लगा दिये। और वही विलेन की भूमिका में इमरान हाशमी ने भी दर्शकों को खूब आंनदित किया है। सलमान खान की मूवी देखने दर्शक दिवाली के दिन भी भारी मात्रा में थिएटर्स पहुंचे। दूसरे दिन तो दर्शकों की संख्या में दोगुना जोश दिखा। सभी भाषाओं में इस फिल्म ने दूसरे दिन 59 करोड़ का कलैक्शन किया। जो कि पहले दिन का मिलाकर कुल 103.5 करोड रूपये का हो चुका है, हालांकि तेलुगू भाषा और तमिल भाषा से ज्यादा कमाई नहीं कर पाई और इन भाषाओं का कलैक्शन क्रमशः 2.08 करोड व 42 लाख रूपये रहा है। 

Tiger 3 Worldwide Collection in two days

‘टाइगर 3’ ने भारत के साथ-साथ विदेश में भी अपना डंका बजाया इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर विदेशों में 40.70 करोड रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया और 2 दिन में वर्ल्ड वाइड 179.05 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया भारत में दो दिनों में 124.05 करोड़ और विदेशों में 179.05 करोड़ का कलेक्शन कर अपना डंका हर जगह बजाया।

ऐसा रहा दूसरे दिन थिएटर का हाल

‘टाइगर 3’ 13 नवंबर को सुबह के शो में टाइगर 3 की ऑक्युपेंसी 21.69% रही,  दोपहर को बढ़ाकर यह 52.49 परसेंट और शाम को तो 62.53% हो गई, लेकिन नाइट शो में ऑक्युपेंसी थोड़ी सी गिरकर 57.76% पर आ गई

जवान का तो तोड़ा रिकॉर्ड पर पठान को नहीं पछड़पाई टाइगर 3

‘टाइगर 3’ पहले दिन तो जवान को मात नहीं दे पाई थी लेकिन दूसरे दिन अच्छा कमबैक कर  कमाई में इसने शाहरुख खान की फिल्म को पछाड दिया जवान ने रिलीज के दूसरे दिन 53 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था पर सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ ने 57.52 करोड़ के साथ पछाड लगाई हालांकि यह अभी भी पठान की कमाई से कम ही है।

क्या है Tiger 3 की कहानी लिए जानते हैं

‘टाइगर 3’ की कहानी जोया और टाइगर की है यानी कि सलमान खान और कैटरीना कैफ की, टाइगर एक टाइम पास मिशन से लौटकर घर आता है इस मिशन से लौटकर टाइगर आते ही उसकी जिंदगी में तूफान आ जाता है जिसमें एंट्री होती है इमरान हाशमी की। इसमें दिखाया गया है कि कैसे इमरान हाशमी एक आर्मी अफसर से गद्दार बनते हैं इस तरह कहानी आगे बढ़ती है जिसमें पठान का कैमियो भी नजर आता है टाइगर 3 का पहला हाफ काफी मजेदार है दरअसल सलमान खान कीवाउ फैक्टर एंट्री का फ्रेंड्स को इंतजार रहता है वो इंतजार कभी खत्म नहीं हो सकता है क्योंकि एसी एंट्री है ही नहीं सलमान की। फिल्म के पहले हाफ में कैटरीना कैफ की कहानी पर जोर दिया गया है फिल्म की कहानी कुल मिलाकर औसत है।


यह भी पढे़ः− Katrina Vicky’s marriage revealed। कैटरीना ने विक्की से शादी करने का खुलासा किया।

Leave a comment