Rinku Singh Net Worth 2024: किसी दिन पाई पाई के थे माेहताज, आज करोडों के हैं मालिक, जानिए रिंकू सिंह की Salary, Cars, Gf

Rinku Singh Net Worth 2024: रिंकू सिंह एक पेशेवर भारतीय क्रिकेटर हैं जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने प्रदर्शन से पहचान हासिल की। वह आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) जैसी टीमों के लिए खेल चुके हैं। घरेलू स्तर पर, रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश राज्य टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं।

रिंकू सिंह 18 जुलाई, 2023 के बीच आयरलैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था। तो आइये इस लेख में रिंकू सिंह की कुल संपत्ति, आयु, आईपीएल वेतन, पत्नी और अन्य व्यक्तिगत जानकारी पर विस्तार से चर्चा करते है।

Join WhatsApp Group

Join Telegram Group

Rinku Singh Net Worth & Personal Information

Name Rinku Singh रिंकू सिंह
Date of Birth October 12, 1997 12 अक्टूबर, 1997
Age 25 Years 25 वर्ष
Birthplace Aligarh, UP अलीगढ़, उत्तर प्रदेश
Profession Cricketer क्रिकेटर
Teams Indian Cricket Team, Kolkata Knight Riders भारतीय क्रिकेट टीम, कोलकाता नाइट राइडर्स
Net Worth (USD) $0.7 Million $0.7 मिलियन
Net Worth (Rupee) Around Rs. 5 Cr. लगभग 5 करोड़ रुपये
Jersey Number (IPL) 35 35 (आईपीएल)
Zodiac Libra तुला
Role Batsman बल्लेबाज
Batting Left Handed बाएं हाथ की
Bowling Right-arm off break दाएं हाथ की ऑफ ब्रेक

 

Rinku Singh Early Life: रिंकू सिंह का बचपन

Rinku Singh Net Worth 2024
Rinku Singh Net Worth

रिंकू सिंह की जड़ें उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ शहर से जुड़ी हैं। पांच भाई-बहनों के बीच मंझले बच्चे के रूप में, रिंकू का बचपन बहुत सी चुनौतियों से भरा था। उनके पिता खानचंद्र सिंह की एलपीजी गैस वितरण कंपनी में घर घर जाकर गैस सिलेण्डर पंहुचाने का काम करते थे। जिसके कारण पैसों की तंगी लगातार बनी रहती थीं।

लेकिन दिलचस्प बात यह है कि रिंकू सिंह का दो कमरों का छोटा सा घर अलीगढ़ स्टेडियम के एकदम पास में था। रिंकू सिंह का यह घर कोई साधारण घर नहीं था; यह खानचंद्र की कंपनी द्वारा दिया गया था।

स्टेडियम इतना करीब होने के कारण, गेंद के बल्ले से टकराने की गूंज और खिलाड़ियों की बातचीत इस युवा रिंकू के लिए नियमित कानों में बसने लग गई। स्टेडियम के नजदीक घर होने के कारण इस माहौल ने अनजाने में ही रिंकू के मन में क्रिकेट के प्रति प्रेम को जगाया, यही कारण रहा होगा कि आज रिंकू सिंह इस मुकाम पर पहुंच पाये हैं।

Rinku Singh Career

Rinku Singh Domestic Matches:

  • रिंकू ने उत्तर प्रदेश के लिए युवा टीमों (अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-23) में खेले।
  • उन्होंने मार्च 2014 में उत्तर प्रदेश के लिए List A cricket खेलना शुरू किया, जब वह केवल 16 वर्ष के थे। उन्होंने अपने पहले मैच में 83 रन की उच्चतम पारी खेली।
  • रिंकू सिंह ने नवंबर 2016 में उत्तर प्रदेश के लिए अपनी first-class क्रिकेट शुरूआत की। 
  • 2018-19 सीज़न में, रिंकू ने रणजी ट्रॉफी के शुरुआती मैचों के दौरान उत्तर प्रदेश के लिए सबसे अधिक रन बनाए, दस मैचों में उनके नाम कुल 953 रन थे.

Rinku Singh Indian Premier League (IPL):

  • 2017 में किंग्स इलेवन पंजाब टीम ने उन्हें आईपीएल में खेलने का मौका मिला।
  • 2018 में आईपीएल टीम चयन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 80 लाख रुपये में खरीदा था.
  • अफसोस की बात है कि 2021 में वह घुटने की चोट के कारण नहीं खेल सके। उनके स्थान पर एक अन्य खिलाड़ी गुरकीरत सिंह मान उनकी जगह खेलने का मौका मिला।
  • 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिंकू सिंह को फिर से अपनी टीम में खेलने के लिए चुना। और उन्होंने इस मौके का भरपूर फायदा उठाते हुए एक शानदार मैच खेला जहां उन्होंने सिर्फ 23 गेंदों में 42 रन बनाए और इसके लिए उन्हें “मैन ऑफ द मैच” भी चुना गया, साथ ही उनको एक लाख रुपये का पुरस्कार भी दिया गया।
  • अप्रैल 2023 में रिंकू ने आईपीएल में कुछ ऐसा कमाल कर दिया कि उन्हें विश्व क्रिकेट में जाना जाने लगा, रिंकू सिंह ने एक मैच को जीतने के लिए मैच के आखरी ओवर में 5 बड़े छक्के लगाकर हारे हुए मैच में जीत दिलाई, जो कि आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार था। जब आखरी ओवर में इतने रन बनाकर कोई टीम मैच जीती हो।

Rinku Singh Family: रिंकू सिंह का परिवार

रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश राज्य के प्रसिद्ध शहर अलीगढ से हैं। एक संयुक्त बडे परिवार में पले-बढ़े रिंकू को प्यार और सपोर्ट की कमी नहीं थी। उनके पिता खानचंद्र सिंह काफी मेहनती थे और उन्होंने गैस सिलेंडर पहुंचाने का काम कर अपने परिवाद की जरूरतें पूरी करने की जिम्मेदारी की। दूसरी ओर, उनकी माँ वीणा देवी ने एक अच्छी ग्रहणी के रूप में घर के काम−काजों के साथ सभी भाई-बहनों की देखभाल भी की।

भाई-बहनों की बात करें तो रिंकू का परिवार बहुत बड़ा है! वह दो बड़े भाइयों, सोनू और मुकुल और दो छोटे भाइयों, शीलू और जीतू के ठीक बीच के भाई हैं। उनके भाइयों के अलावा, उनकी एक बहन भी है जिसका नाम नेहा है, जो सिंह परिवार की शोभा बढ़ाती है। फिलहाल रिंकू अविवाहित हैं और उनकी लव लाइफ को लेकर कोई चर्चा भी नहीं है।

Rinku Singh’s Net Worth 2024

नाम रिंकू सिंह
नेट वर्थ (2023) $0.7 मिलियन
नेट वर्थ भारतीय रुपयों में 5.70 करोड़ रुपये
पेशा क्रिकेटर
मासिक आय और वेतन 5 लाख रुपये
वार्षिक आय और वेतन 60 लाख रुपये
अंतिम अपडेट दिसम्बर 2023

साल 2023 में एक क्रिकेटर रूप में रिंकू सिंह ने अच्छा प्रदर्शन कर क्रिकेट के क्षेत्र में खूब नाम कमाया है। और अब Rinku Singh Net Worth 2024 लगभग $0.7 मिलियन है। भारतीय पैसों के हिसाब से यह 5.70 करोड़ रुपये के बराबर है. और रिंकू सिंह हर महीने 5 लाख रुपये कमाते हैं, यानी एक साल में वह लगभग 60 लाख रुपये कमाते हैं।

इससे पता चलता है कि रिंकू अपने क्रिकेट करियर में कितने सफल हो गए हैं. उनकी आय का एक बड़ा हिस्सा आईपीएल से वेतन के रूप में बाकी का बीसीसीआई और विज्ञापन से आता है। रिंकू सिंह के वर्तमान के धमाकेदार प्रदर्शन को देखते हुए, भविष्य में उनकी व्यक्तिगत ब्रांड वैल्यू निश्चित रूप से आसमान छूने वाली है, और इससे उनकी नेटवर्थ भी बढ़ जाएगी।

Rinku Singh IPL Price

वर्ष टीम वेतन 
2024 कोलकाता नाइट राइडर्स 55 लाख
2023  कोलकाता नाइट राइडर्स 55 लाख
2022 कोलकाता नाइट राइडर्स 55 लाख
2021 कोलकाता नाइट राइडर्स 80 लाख
2020  कोलकाता नाइट राइडर्स 80 लाख
2019  कोलकाता नाइट राइडर्स 80 लाख
2018 कोलकाता नाइट राइडर्स 80 लाख
2017 पंजाब किंग्स 10 लाख
कुल लगभग 5 करोड

Rinku Singh Brand Endorsements

अभी तक, रिंकू सिंह के पास कोई बड़े ब्रांड विज्ञापन तो नहीं हैं और उनकी अधिकांश आय आईपीएल के वेतन से आती है, लेकिन, जिस तरह से वह वर्तमान में खेल रहे हैं यह लगभग तय है कि इससे वह निश्चित रूप से बडे brand endorsements की दुनिया में जल्दी ही प्रगति करने वाले हैं।

अब हाल ही (जनवरी 2024) में भारत की अफगानिस्तान के साथ हुई 3 मैचों की T20 श्रंखला के तीसरे मैंच में जहां भारत चौथे ओवर में 22 रन पर 4 विकेट गवाकर मुश्किल में था तो रिंकू सिंह ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर स्कोर को 212 रन पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई और पारी की आखरी 3 गेंदों पर 3 तीन जोरदार छके भी जडे। 

Rinku Singh Relationships

रिंकू सिंह आज की युवा पीढ़ी के उन चुनिंदा क्रिकेटरों में से एक हैं जो लाइमलाइट और रिलेशनशिप जैसे विवादों से कोसों दूर हैं। फिलहाल उनका नाम किसी लड़की के साथ नहीं जोड़ा गया है और ना ही उन्हें अब तक किसी के साथ देखा गया है. हमारे सूत्रों के मुताबिक, रिंकू सिंह सिंगल हैं और किसी को डेट भी नहीं कर रहे हैं।

Rinku Singh 5 Sixes

Rinku Singh Car Collection

अन्य खिलाडियों की तहर रिंकू सिंह के पास विशाल कारों का कलैक्शन तो नहीं है, लेकिन उनके गैराज में कुछ शानदार कारें जरूर हैं। रिंकू सिंह के पास आज के समय में टोयोटा, हुंडई और कई अन्य कंपनियों की कार हैं। लेकिन हम यह उम्मीद जरूर कर सकते हैं कि रिंकू सिंह भविष्य में भविष्य में और कई शानदार कारों का कलैक्शन करने में सफल होगें। क्योंकि वह क्रिकेट की दुनिया में लगातार आगे बढ़ रहे हैं और सूर्य की तरह चमक भी रहे हैं।

Also Read:- Fukra Insaan Car Collection and Net Worth: ये Fukra करोडों में कमाता है, और 3 Luxury गाड़ियों का मालिक है, देखे पूरा कलेक्शन!

FAQ

Q. रिंकू सिंह का जन्म कहाँ और कब हुआ?

A. रिंकू सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 12 अक्टूबर 1997 को हुआ था।

Q. रिंकू सिंह किस टीम के लिए खेलते हैं?

A. रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट टीम और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं। उन्हें 2023 आईपीएल नीलामी में केकेआर द्वारा 55 लाख रुपये में खरीदा गया था।

Q. रिंकू सिंह की बल्लेबाजी शैली क्या है?

A. रिंकू सिंह बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज हैं, जो अपने शानदार शॉट्स और तेज रन रेट के लिए जाने जाते हैं। वह खासकर स्पिन के खिलाफ काफी खतरनाक साबित होते हैं।

Q. रिंकू सिंह का नेट वर्थ कितना है?

A. रिंकू सिंह की कुल संपत्ति लगभग $0.7 मिलियन आंकी जाती है, जो भारतीय रुपयों में करीब 5.70 करोड़ रुपये है। यह आंकड़ा उनके क्रिकेटिंग करियर से कमाई, ब्रांड एंडोर्समेंट और निवेशों से जुड़ा हुआ है।

Q. रिंकू सिंह आईपीएल में कितना कमाते हैं?

A. रिंकू सिंह को आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने के लिए लगभग 55 लाख रुपये का सालाना वेतन मिलता है। इसका मतलब है कि वह हर आईपीएल मैच के लिए लगभग 7.85 लाख रुपये कमाते हैं।

Leave a comment